फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा थाने के समीप सरेराह दो बदमाशों द्वारा महिला को पिस्टल सटाकर चेन लूटने का वायरल हुआ वीडियो शहरवासी भूले नहीं थे कि ऐसी ही वारदात सिगरा थाना क्षेत्र में हो गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार मामूली विवाद में मनबढ़ पड़ोसी ने महिला के ऊपर पहले तो कुर्सी से वार करने की कोशिश की। महिला डरी नहीं तो उसका हाथ पकड़कर उसे पिस्टल सटा दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता सरिता पांडेय ने बताया कि विजयनगरम मार्केट में उनका गेस्ट हाउस है। 15 जुलाई की रात उनके गेस्ट हाउस के समाने एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ। उस ट्रैक्टर में पड़ोेसी प्रेमचंद्र मिश्रा के घर पर हो रहे निर्माण कार्य की सामग्री आई थी। सरिता ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर को दरवाजे के सामने से हटाने का अनुरोध किया तो प्रेमचंद्र मिश्रा आगबबूला हो गया। पहले तो वे उन्हें कुर्सी लेकर मारने दौड़ा और उन्होंने विरोध जारी रखा तो उनके सिर पर पिस्टल सटा कर गला दबाने लगा। सूचना सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस आई और सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें