भदोही। 27 से 29 जून के मध्य लखनऊ में होने वाले 38वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में हुए ट्रायल में विभिन्न आयु वर्ग में दो दर्जन खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 26 जून को जनता एक्सप्रेस से कोच योगाचार्य ममता तिवारी और प्रबंधक सुनील यादव के नेतृत्व में लखनऊ रवाना होंगे। खिलाड़ियों का ट्रायल योगाचार्य संदेश योगी और धीरज सिंह ने लिया।
भदोही योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत मेहरा ने बताया कि खिलाड़ियों में व्यापक उत्साह है। उनमें प्रतिभा है। जनपद के लिए गौरव लाने की ललक है। बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे इसलिए बच्चे उत्साहित हैं। बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में तीन तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में जहांगीर अंसारी, सौरभ यादव, शिवांश तिवारी, विमल सरोज, श्रेयांस सिंह, श्रेया दूबे, अखिलेश कुमार, संदीप पाल, सुमित मौर्य, एकता बिंद, बृजेश यादव, अनिकेत कुमार, अजय कुमार यादव, अंकुश यादव, निधि सिंह, श्याम मौर्या, राहुल यादव, श्रेया दूबे, राजकुमार यादव, दीपक कुमार, भरतलाल, जयप्रकाश यादव, सचिन कुमार यादव के नाम हैं।