फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस क्लब को अवैध निर्माण करने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस क्लब में हुए अवैध निर्माण के संबंध में वीडीए की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वीडीए का कहना है कि जवाब मिलने के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। मंगलवार को वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने नोटिस भेजने की पुष्टि की। इस बीच क्लब मामले की जांच करने आ रही विधान परिषद की समिति की जांच के मद्देनजर वीडीए और जिला प्रशासन में हड़कंप है। समिति के सामने प्रस्तुत करने के लिए कागजात नए सिरे से दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्लब के कब्जे वाली नजूल की 1.33 एकड़ जमीन और यहां हुए अवैध निर्माण की जांच करने 14 जून को दो दिवसीय दौरे पर विधान परिषद की समिति शहर आ रही है। समिति में शामिल सदस्य क्लब की जमीन का मुआयना करेंगे और अवैध निर्माण देखने के साथ ही कागजात देखेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन और वीडीए के अधिकारियों से पूछताछ करेंगे।
उधर, बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र भेजकर बनारस क्लब के कब्जे वाली जमीन को कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर के विस्तार के लिए आवंटित करने की मांग दोहराई है। मांग की कि सरकारी जमीन पर से क्लब का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके साथ ही कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपील की कि विधान परिषद समिति के सामने मौजूद रहें और अपना पक्ष करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें