फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को भदोही आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तीन जून को भदोही जिले का दौरा करेंगे। सुबह नौ बजे अभयनपुर के मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह विकास कार्यों का जायजा लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे तो अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सोमवार को भाजपा की ओर से सीएम के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन जून को सुबह 10 से 12 बजे तक मुख्यमंत्री कारपेट सिटी भदोही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रबुद्धजनों, नगर पालिका अध्यक्ष आदि के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके बाद अपराह्न दो से तीन बजे तक जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और तीन बजे से पांच बजे तक जिला मुख्यालय, सरपतहां में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की ओर से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। 31 मई या एक जून तक प्रशासन के पास प्रोटोकाल आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें