फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में डीजे बजाने से रोका, धरने पर बैठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बीए तृतीय वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के बाद सोमवार को एक परिसर फिर अशांत हो गया। इस बार डीजे बजाने का विवाद की मुख्य वजह बना। सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र जहां परीक्षा खत्म होने के बाद संकाय से निकलकर हॉस्टल तक डीजे बजाते हुए जा रहे थे कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें रोक कर डीजे की गाड़ी जब्त कर ली। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने डीजे वाली गाड़ी चलाने वाले चालक और कुछ छात्रों की पिटाई की। इसके विरोध में छात्र वीसी आवास पर आकर धरने पर बैठ गए। धरना रात दस बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष के छात्रों ने परीक्षा खत्म होने के बाद स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया था। शाम करीब छह बजे संकाय से डीजे बजाते हुए हॉस्टल जा रहे थे। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर आफिस में की। मौके पर पहुंची प्रॉक्टर प्रो. श्रद्धा सिंह ने डीजे बंद करने को कहा, इस पर छात्रों ने डीन से अनुमति होने की बात कही। देखते-देखते मामला बढ़ता गया। आरोप है कि प्रो. सिंह की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने डीजे चालक की पिटाई की और गाड़ी की चाबी लेकर उसे जब्त कर लिया।
इसके विरोध में छात्र शाम छह बजे से वीसी आवास पर धरने पर बैठ गए और चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करने लगे। मौके पर चीफ प्रॉक्टर के साथ पहुंचे डीन प्रो. आरपी पाठक ने समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र जब्त गाड़ी और छात्रों के बैग और मोबाइल वापस कराने पर अड़े रहे। कई बार की बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो छात्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर वीसी आवास पर पहुंची पीआरवी ने छात्रों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रात तक विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों की ओर से मामला पुलिस में दर्ज कराने की बात कही जाती रही लेकिन लंका पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें