फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च के बाद परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च के बाद शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पूरे जनपद में प्रश्नपत्र एक जैसा होगा। बच्चाें को बोर्ड से प्रश्न उतारने नहीं होंगे। परीक्षा के मद्देनजर प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों की इन परीक्षाओं में करीब डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की तर्ज पर पिछले साल से ही परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं भी अब मार्च में हो रही हैं। इस साल 12 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी थीं लेकिन 12 मार्च को पीएम के आगमन को देखते हुए फिलहाल तिथि आगे बढ़ा दी गई है। प्रश्नपत्र के साथ साथ बेसिक शिक्षा विभाग टाइमटेबल तैयार करने में जुट गया है। जल्द ही टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा। बच्चों को इस बार उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें