वाराणसी। बीएचयू के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) के डे इंडोर स्पोर्ट्स के तहत हुई बैडमिंटन, टेबल टेनिस, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। रूइया मैदान पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान आईएमएस में पुरुष बैडमिंटन के एकल मुकाबले में राहुल पटेल, डबल मुकाबले में मनीष और शिवम की जोड़ी विजेता रही। महिला वर्ग के सिंगल मुकाबले में प्रिया, डबल में वर्षिका और प्रिया की जोड़ी ने जीत हासिल की। बैडमिंटन शिक्षकों के मुकाबले में मेंस डबल में डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. अभिजीत मंडल, सिंगल में डॉ. अभिजीत मंडल, मिक्सड में डॉ. विश्वेश और डॉ. लानो विजेता रहे।
उधर, महिला वर्ग के सिंगल मुकाबले में डॉ. लानो, डबल्स डॉ. शोभा, डॉ. लॉनो ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस के शिक्षकों के सिंगल मुकाबले में डॉ. चंद्रशेखर और डबल्स में डॉ. एलएम अग्रवाल और डॉ. सुनील विजयी रहे। मुख्य अतिथि प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल ने भावी डॉक्टरों को स्वास्थ्य शिक्षा के साथ ही खेलकूद आदि गतिविधियों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। बतौर विशिष्ट अतिथि दंत चिकित्सा संकाय की प्रो. नीलम मित्तल ने विजेताओं को बधाई दी। समारोह में प्रो. वीएन मिश्रा, प्रो. आनंद चौधरी, डॉ.एलएम अग्रवाल, प्रो. आरएन सिंह, डॉ. राजेश मीना आदि मौजूद रहे।