फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का सच देखने देर रात शहर में निकलेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की हकीकत जानने गुरुवार की देर रात शहर में निकलेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मंडुवाडीह आरओबी से उनका काफिला गुजरेगा। चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार के अलावा शंकुलधारा पोखरा और भारत माता मंदिर में चल रहे सुंदरीकरण के कार्यों को देखेंगे। ऊर्जा गंगा और आईपीडीएस के कार्यों के अलावा गंगा घाटों का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण की अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अलावा पार्टी के जनप्रतिनिधियों की मानें तो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा से पहले मुख्यमंत्री खुद इनका निरीक्षण करेंगे। इसके मद्देनजर एक तरफ सरकारी अमला पूरी रात तैयारियों में जुटा रहा, वहीं पार्टी स्तर पर भी तैयारियां की जाती रहीं। मंडुवाडीह, महमूरगंज, नदेसर, सिगरा, डीरेका आदि इलाकों में सड़कों की मरम्मत का कार्य देर रात तक चलता रहा। रास्तों से होर्डिंग-बैनर हटाए गए। खराब स्ट्रीट लाइटें बदली गईं। मुख्यमंत्री के रूट पर लटकते बिजली तारों को दुरुस्त कराया गया। रात में सफाई अभियान भी चलाया गया।
चला वाहन तलाशी अभियान
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार की रात नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों पर चार पहिया वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों की जांच की गई। थानेदारों के साथ एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने खुद अभियान की कमान संभाली। े कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद के साथ नदेसर से उन्होंने वाहन चेकिंग की शुरुआत की। इसके बाद लहुराबीर पहुंचे और इंस्पेक्टर चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय के साथ पैदल भ्रमण कर तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद मैदागिन, गोदौलिया होते हुए नई सड़क पर तलाशी अभियान चला। एसपी सिटी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में शाम के समय क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों के नाम और पते की तस्दीक की गई। बताया कि चेकिंग के दौरान सब कुछ सामान्य रहा। कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें