फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय पर नौकरी के लिए उमड़े बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट की ओर से गुरुवार को राजकीय आईटीआई परिसर में लगे रोजगार मेले में नौकरी की चाह में युवा बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह दस बजे से शाम करीब पांच बजे तक चले मेले में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान आदि जगहों से आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 1636 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि आईआईटी गेट पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मेले के लिए कुल 8636 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। सहायक निदेशक सेवायोजन प्रभाशंकर शुक्ल के निर्देशन में लगे मेले के प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 29 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिन 1636 का चयन हुआ है, उसमें 67 ऑनलाइन और 1569 का चयन आफलाइन के माध्यम से हुआ। बताया कि गुजरात से वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, राजस्थान श्रीराम पिस्टन कंपनी, बनारस से रोजगार स्ट्रीट जॉब डाट इन, कृषि एचआर, टीम एचआर मुंबई, ग्रोफास्ट आर्गेनिक डायमंड लखनऊ, आरती इंटरनेशनल प्रा.लि. लुधियाना आदि जगहों से प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें