फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। सरकार गरीबों को नि:शुल्क विधिक सेवा के लिए प्रतिबद्घ है। पिंडरा तहसील में कार्यालय खुलने से आम जनता को निशुल्क विधिक सहायता मिल सकेगी। ये बातें सोमवार को पिंडरा तहसील परिसर में विधिक सेवा केंद्र के उद्घाटन पर एसडीएम डॉ. एन एन यादव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को गरीबों के प्रति सहानुभूति पूर्वक उनकी समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। तहसीलदार के के मिश्र ने कहा कि आम लोगों को राशन कार्ड, आवास, पेंशन समेत मुकदमों से संबंधित मामलों की सुनवाई निशुल्क होगी। इस दौरान नायब तहसीलदार नीलिमा उपाध्याय, वकील अरुण कुमार मौर्य, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मनोज कुमार, मदन चौहान, संदीप, भरत भुवाल, कुसुमलता, स्टेनो प्रदीप मौर्य, आलोक मिश्र समेत वकील व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें