जैतपुरा थाना क्षेत्र की घटना
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह नहीं दिखा। इससे परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात नौ बजे हफीजुर्रहमान के पास फोन आया कि आपका बच्चा हमारे पास है। उसे अभी भेज रहे हैं। वह इंतजार करते हुए अनस की खोजबीन करते रहे, लेकिन वह घर नहीं आया। इस पर हफीजुर्रहमान ने जैतपुरा थाने जाकर अनस के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे भी पुलिस को दे दिया।
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने नागकुंआ स्थित मैदान के समीप के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो अनस दो युवकों के साथ जाता दिखा। दोनों युवकों की फोटो स्थानीय लोगों को दिखाई गई तो उनकी पहचान फैजान और गुफरान के रूप में हुई। दोनों को उनके मुहल्ले से ही पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गए। दोनों की निशानदेही पर बच्चे का शव गंगा की रेत से बरामद किया गया। वारदात में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली गई है। मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
बालक के अपहरण व उसकी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसका एलान पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया है।