फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में जानलेवा हुई गर्मी: यहां तीन मतदाता, तीन मतदानकर्मी सहित 12 लोगों ने तोड़ा दम, 400 पहुंचे अस्पताल

Sun, 02 Jun 2024 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्वांचल में भीषण गर्मी ने कई लोगों की जान ले ली। तीन मतदाता और तीन मतदानकर्मी समेत 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। उमस और गर्मी से परेशान लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अब भीषण गर्मी का कहर थमने लगा है।
विज्ञापन
बलिया में मतदान केंद्र पर लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में गर्मी और लू से शनिवार को 3 मतदाता, 3 मतदानकर्मी सहित 12 लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक हफ्ते बाद सभी इलाकों में मौसम में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन


बलिया में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दो मतदाताओं की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यहीं, चुनावी ड्यूटी में लगे 3 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सोनभद्र में एक मतदाता और दो मतदान कर्मियों की मौत हुई है। यहां चुनाव ड्यूटी वाले दो सुरक्षाकर्मी व एक होमगार्ड को भर्ती कराया गया है। मऊ में एक मतदानकर्मी की जान गई जबकि 10 लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए। मिर्जापुर में एक सफाईकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हुई जबकि चंदौली ने होमगार्ड के एक जवान ने दम तोड़ा है। वहीं वाराणसी में 400 लोग गर्मी से बीमार होकर शहर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्वांचल के 10 जिलों में सबसे ज्यादा तापमान चंदौली में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोनभद्र में अधिकत्तम पारा 44.6 तथा मिर्जापुर में 44 डिग्री रहा। अन्य जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच रहा। इससे तपन से तो राहत रही लेकिन भीषण उमस की मार ने हर किसी को पसीने से सराबोर किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें