फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में 12 मकान अवैध घोषित, नहीं मिलेगा मुआवजा; VDA ने चिपकाई नोटिस

Sun, 02 Nov 2025 01:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी के चाैड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 29 अक्टूबर को पहली बार जब यहां हथाैड़ा चला तो दुकानदारों में नाराजगी देगी गई। कई लोगों ने अपने दुकान भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
दालमंडी से होकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dalmandi Market Varanasi: दालमंडी के 12 मकान अवैध घोषित कर दिए गए हैं। अब इन मकानों को मुआवजा भी नहीं मिल सकेगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नोटिस जारी कर सभी 12 मकानों पर नोटिस भी चस्पा करा दिया है। इन लोगों को तीन दिन में मकान खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। वीडीए के मुताबिक इन लोगों के पास मकान का नक्शा ही नहीं है।

विज्ञापन




दालमंडी में पीडब्ल्यूडी की टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि चौड़ीकरण का काम सभी विभागों के सामंजस्य से हो रहा है। वीडीए भी अपनी जांच कर रहा है। इसमें सामने आया है कि 12 मकानों के नक्शे पास नहीं हैं। उन्हें नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया है। खाली नहीं किया तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, दूसरी ओर नगर निगम की ओर से 151 भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। इसमें हाउस, सीवर और जलकल का 1 करोड़ 78 लाख रुपये नहीं जमा किए हैं। इसी बकाए के वसूली के लिए सभी को नोटिस दी गई है। अभी तक नौ मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। वहीं, बिजली विभाग ने भी कई बकायेदारों को नोटिस दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई तेज
दालमंडी चौड़ीकरण के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को वीडीए उन 12 भवनों की पहचान की, जिनकी पुरानी फाइलें तो मौजूद थीं लेकिन नक्शे पास नहीं थे। जोनल अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि इन भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया है।

दूसरी तरफ दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने पूरे पुलिस बल के साथ दालमंडी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। 

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान गलियों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। एसीपी ने बताया कि अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें