फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी में 1977 से 2009 बैच के 12 पुरा छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू ने संस्थान दिवस पर 12 पुरा छात्रों को अवाॅर्ड दिए। प्रोफेशन, इंडस्ट्री-आंत्रप्रेन्योरशिप, एकेडमिक्स, पब्लिक लाइफ, रिसर्च और इनोवेशन, डिस्टिंग्विश्ड सर्विसेज टू द इंस्टीट्यूट और यंग एलुमनस अचीवर्स अवाॅर्ड कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए गए। पुरस्कारों की घोषणा डीन (रिसोर्स एंड एलुम्नी) प्रो. हीरालाल प्रमाणिक ने की। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और डीन रिसर्च प्रो. राजेश कुमार ने मंच से सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
शैलेश चंद्रा (1995), अजीत कुमार सक्सेना (1986), शिरीश सठाये (1984), अमित वालिया (1995), अनिल जी वर्मा (1980), काले लक्ष्मीकांत (1977), गोविंद मोहन (1986), डाॅ. रणजी वैद्यनाथन (1980), अतुल सिन्हा (1983), विश्व नारायण (1983), आदित्य कंडोई (2009) और राजदीप सिंह (2003) को सम्मानित किया गया।
कृषि तकनीक पर मंथन करने आए पूर्व कुलपति
स्वतंत्रता भवन हॉल में आईआईटी बीएचयू का स्टार्टअप पिच सेशन किया गया। उद्यमों और उभरते स्टार्टअप्स को अपने विचार और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। स्टार्टअप प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ जूरी ने किया। समन्वयन प्रो. एमके मेश्राम ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में कृषि से जुड़ी कई तकनीक पर पैनल चर्चाएं भी हुईं। इसमें पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह सहित कृषि विज्ञान संस्थान के कई पूर्व निदेशक भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें