फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शोभायात्रा में दिखी विभिन्न प्रांतों की लोककला

विज्ञापन
संत कबीर जयंती पर कबीर प्रकट धाम से निकाली गई शोेभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 
विज्ञापन
सद्गुरु कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा तालाब एवं स्मारक समिति की ओर से सद्गुरु कबीर साहब के 627वें प्राकट्य महोत्सव पर सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाहन पर कबीर साहब की प्रतिमा और प्राकट्य धाम के मुख्य पंथ हजूर अर्धनाम साहब, धर्माधिकारी सुधाकर साहेब शास्त्री रथ पर विराजमान थे। धाम से निकली शोभायात्रा हजारों की तादाद में अनुयायियों ने गुरु की महिलागान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा लहरतारा चौराहा, लहरतारा पुल, बौलिया होकर पुन: आश्रम पहुंचकर समाप्त हो गई। आश्रम में सत्संग हुआ। पंथ हजूर अर्धनाम साहब ने चौका आरती की। उन्होंने आशीर्वचन में कहा कि आज का दिन स्मरण का क्षण है, जिसे हम सद्गुरु की पवित्र प्रगट भूमि का दर्शन कर रहे हैं। जिस घर में संत का आगमन, सत्संग नहीं होता उस घर में यम का डेरा होता है। भक्त का मतलब सदाचारी होना चाहिए। संत के घर आने से पवित्र और ऊर्जावान होता है। संत मनुष्य को सदाचार संयम का पाठ सिखाते हैं संत के आने जीवन का अंधकार मिट जाता है। सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें