फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की मानसिकता औरंगजेब वाली : नलिन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष संजय निरूपम के औरंगजेब वाले बयान पर बुधवार को भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने पलटवार किया और कहा- कांग्रेस की मानसिकता ही औरंगजेब वाली है। कांग्रेस के नेता आदत से मजबूर हैं और काशी में आने के बाद भी उन्हें बाबा भोलेनाथ की याद नहीं आती।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के मीडिया सेंटर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अहिल्याबाई होल्कर को याद करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस को उनकी याद नहीं आती। काशी की जनता से पूछना चाहिए कि विकास कैसे होता है। कांग्रेस ने काम किया नहीं और अब जब काम हो रहा है तो उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने तो हलफनामा देकर प्रभु श्रीराम और राम सेतु के अस्तित्व को मानने से ही इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बौखलाहट है और यही कारण है उनकी ओर से गलत बयान दिए जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें