फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 केंद्रों पर 64 हजार परीक्षार्थी आज देंगे प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के 128 केंद्रों पर सोमवार को 64 हजार अभ्यर्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। रविवार को सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

इस बार प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वाराणसी में प्रवेश परीक्षा के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नोडल केंद्र बनाया गया है। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने बताया कि 15 अप्रैल को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में आवेदन करते समय लगाई गई फोटो की दो अतिरिक्त कॉपी, पहचान पत्र और ब्लैक डाट पेन लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें