फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की सीटों पर जातीय समीकरण साधने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची देर शाम जारी की है। सूची में शामिल नामों से कांग्रेस ने पूर्वांचल की विभिन्न सीटों पर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बनारस से 2004 में सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्र को सलेमपुर लोकसभा से टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन्हें भोला पांडेय की जगह उतारा है। बता दें कि पांडेय का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह गंभीर रूप से बीमार हैं। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि राजेश मिश्र बनारस सीट से दावेदार नहीं होंगे। पार्टी ने बनारस के आसपास की चंदौली, भदोही, गाजीपुर और जौनपुर के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। चंदौली सीट से शिव कन्या कुशवाहा, भदोही से रमाकांत यादव, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा और जौनपुर से देवब्रत मिश्रा को मैदान में उतारा है।
गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, मोहनलालगंज से आरके चौधरी और अंबेडकरनगर से उम्मीद सिंह निषाद को टिकट दिया गया है। डॉ. राजेश मिश्रा को सलेमपुर से टिकट मिलने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया और उन्हें विजयश्री की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाअध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, पूर्व विधायक अजय राय, सतीश चौबे, गौरव कपूर, शैलेंद्र सिंह, मणींद्र मिश्र, फसाहत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें