फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रबंधन के लिए बांटे गए 16 विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने काशी क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन टीम को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बनारस में चुनाव के दौरान राष्ट्रीय नेताओं का प्रवास होगा। इसे देखते हुए चुनाव प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की आवश्यकता है। चुनाव प्रबंधन को अलग-अलग 16 विभागों में बांटा गया है। प्रत्येक विभाग का एक प्रभारी और हर विभाग को अपनी टीम जल्द से जल्द बनानी है।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि वाराणसी संसदीय सीट से पीएम मोदी के प्रत्याशी होने के कारण यहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संभवत: 25 अप्रैल को पीएम मोदी नामांकन करेंगे। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता आज से चुनाव संबंधी कार्यों में जुट जाएं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि हमें तैयारियों मे अभी से जुट जाने की आवश्यकता है।
काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों का गठन हो चुका है। अब जरूरत है कि बूथ समितियों की बैठकें की जाएं। अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मनीष कपूर, शिवशरण पाठक, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय और क्षेत्रीय सोशल मीडिया वार रूम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सह प्रभारी सुनील ओझा और काशी क्षेत्र संगठन महामंत्री रत्नाकर ने किया। इस अवसर पर सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा अपने हर मतदाता तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग करेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आईटी प्रभारी वैभव कपूर, क्षेत्रीय आईटी संयोजक शशि कुमार, विजय गुप्ता विभांशु, मधुकर चित्रांश, नवरतन राठी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें