वाराणसी। काशी विद्यापीठ हिंदी पत्रकारिता संस्था में एमए जेएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य-संगीत और मनोरंजक खेलों से सीनियर और जूनियर ने न सिर्फ जमकर मस्ती की बल्कि एक-दूसरे के विदाई के पलों को और भी यादगार बना दिया। जूनियर की ओर से सीनियर को मिस्टर फेयर सनी कुमार, मिस फेयरवेल मनीषा यादव के साथ मिस इेलीगेंट, मिस डिसेंट, मिस कॉन्फ्डिेंट जैसे टाइटल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने दिप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में नित नए अवसर बढ़ रहे है। आज से आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। वहीं आशुतोष सेठ ने सुरीली आवाज में ‘तू जो रूठा तो कौन हंसेगा... गीत पेशकर खूब वाहवाही लूटी। बंप द बैलून... थ्रो द बॉल आदि रोचक गेम्स भी खास रहे। शानदार अलग-अलग पोशाक में सज-धजकर आई छात्राएं जब रैंप पर उतरी तो हर कोई उन्हें बस देखता रहा। संचालन दिव्या यादव, दर्शिका व्यास का रहा। धन्यवाद रजनीश चौरसिया ने दिया। इस अवसर पर विशेष, अंजली, मीनाक्षी, नेहा, पिंकी, अर्जुन, आशीष, सूरज, रतनदीप, चंद्रकांत, आशुतोष, मुकेश, जय किशन और आदित्य आदि उपस्थित रहे।