वाराणसी। पहले बारिश और फिर त्योहारों के चलते सब्जियों के बढ़ गए हैं। एक सप्ताह पहले 20 से 22 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाला मटर अब 30 रुपये के पार पहुंच गया है। इस समय मटर रांची व जालौन से मंगाया जा रहा है। वहीं 17 रुपये किलो का टमाटर अब 25 रुपये में मिल रहा है। जो कटहल 25 से 28 रुपये प्रति किलो था, वह अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है। पहड़िया मंडी के व्यापारी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि पहले बारिश और फिर होली के मद्देनजर बाजार गर्म हो गया है। सभी के दाम में तेजी आई है।
सब्जी पहले(रुपये/किलो) अब(रुपये/किलो)
मटर 20-25 30-35
टमाटर 17-18 25-26
कटहल 25-28 40-45
अदरक 55-70 70 से 80
आलू 9-12 15-17
प्याज 12-15 17-20
हरी सब्जियों की आवक पर्याप्त नहीं
वाराणसी। हरी सब्जियों की आवक शुरू हो गई है पर पर्याप्त मात्रा में न होने के चलते फुटकर मार्केट में यह आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। परवल, भिंडी, करैला थोक में बंगाल से मंगाए जा रहे हैं। ये सब्जियां फुटकर मार्केट में 55 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध हैं।