फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। खानपुर के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पाकर चौबेपुर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, हादसे के बाद स्कार्पियो लेकर आरोपी चालक भाग निकला और पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहां निवासी मजदूर बबलू राम (35) अपने बेटे रतन (8) के साथ साढ़ू छेदी राम की बेटी की गोदभराई रस्म में शामिल होने संदहां गांव गए थे। वापसी के दौरान पिता-पुत्र साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल पर जोरदार टक्कर मारी तो पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर चौबेपुर पुलिस दोनों को दीनदयाल अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रतन उमरहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वहीं, मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाला बबलू तीन बेटों और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें