फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन बचाने के लिए निकली जागरूकता कार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पीसीआरए, इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम , हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा गेल इंडिया की ओर मंगलवार र्को इंधन संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कार चालकों के लिए फ्यूल एफिसिएंट ड्राइविंग कांटेस्ट का आयोजन किया गया। कोदोपुर स्थित रामेश्वर फिलिंग पेट्रोल पंप से कार रैली निकाली गई। रैली में 32 कार चालकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें स्पीड नहीं बल्कि कम ईंधन खपत करने वाले कार चालक विजेता बने।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। दो कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित हुई। मारुति डिजायर कैटेगरी में अर्जुन प्रथम, दूसरे स्थान पर दिलीप तथा तीसरे स्थान पर विमलेश रहे। टाटा जेस्ट कैटेगरी में बाबू प्रथम, रतन द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर अशोक रहे। अन्य चालकों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को ईंधर संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संजय त्रिपाठी, एके शाही, श्याम केशरी, विमलेश कुमार, थाना प्रभारी अनूप शुक्ला, बीएल पाल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वर्णिमा कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें