फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे मुख्यमंत्री, तीसरे सप्ताह में पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दो दिसंबर को तो प्रधानमंत्री तीसरे सप्ताह में आएंगे। एक ओर पार्टी तो दूसरी ओर प्रशासन भी तैयारियों को लेकर एलर्ट है। अपनी तैयारियों को मुकम्मल रूप देने में जुटा है। पार्टी स्तर पर योजना बन रही है। आने वाले दिनों में संगठन की ओर से चल रहे कार्यक्रमों को धार देने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आएंगे।
विज्ञापन

जिन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, उनमें पदयात्रा भी शामिल है। फिलहाल पदाधिकारी इस पर बोलने से कतरा रहे हैं। प्रधानमंत्री इस बार सरकारी योजनाओं के कुछ लाभार्थियों से मुलाकात और उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में बातचीत भी कर सकते हैं। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। इस बार भी प्रधानमंत्री काशी को कई बड़े उपहार दे सकते हैं। ऐसी योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं संगठन के साथ करेंगे।
उधर, पार्टी भी पूरी तरह से सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुट गई है। आने वाले दिनों में इस प्रकार के कार्यक्रमों की संख्या में तेजी आएगी। अभी फिलहाल पंद्रह दिन की पदयात्रा के दौरान और कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें