फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों बाद शांत माहौल में हुआ निगम का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चार दिनों बाद शुक्रवार को शांत माहौल में नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों पर कामकाज हुआ। इस बीच कमिश्नर दीपक अग्रवाल के आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने वाले कर्मचारी नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की योजना बना रहे हैं। कर्मचारियों ने नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में जब कभी मुख्यमंत्री वाराणसी आएंगे तो उनसे मुलाकात कर कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान की बात रखी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कमिश्नर से जो वादा किया था उसे निभाया है। पूरी तन्मयता से काम किया है। हम लोगों का पूरा प्रयास है कि इस बार जब कभी मुख्यमंत्री काशी आएंगे तो उनसे मिलेंगे। उनसे बातचीत कर नगर निगम में हुई घटना की जानकारी दी जाएगी। संघ के पदाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई है। महापौर के पति और जोनल अधिकारी के विवाद को लेकर नगर निगम में खूब विरोध प्रदर्शन चला। कर्मचारियों ने महापौर से खेद प्रकट करने और महापौर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। मामला नहीं सुलझा तो कमिश्नर के यहां गए तब मामला सुलझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें