फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने बेटी बचाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज सहित अन्य जगहों पर 70 वां एनसीसी दिवस मनाया गया। इस दौरान कैडेट्स ने जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप ए की ओर से बीएचयू परिसर स्थित 89वीं बटालियन की ओर से आयोजित रक्तदान, जागरूकता रैली के साथ ही पेंटिंग-निबंध लेखन प्रतियोगिता में कैडेट्स ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। बटालियन से निकली जागरूकता रैली के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उधर सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में रक्तदान शिविर में सोनू पाठक, रुचि कुमारी, अमित मिश्र, शिवनारायण, तुलिका कुमारी, विवेक पांडेय के साथ ही सूबेदार शैलेश कुमार, हवलदार योगेंद्र प्रताप, मो. कलाम खान, एसके शर्मा समेत 55 केडेट्स ने रक्तदान किया। कमांडिंग आफिसर कर्नल आरके गौतम, कर्नल सुधीर कुमार आदि ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। उधर हरिश्चंद्र महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेटों की भूमिका विषय पर पक्ष और विपक्ष में कैडेटों ने अपनी बात रखी। कैडेट दीक्षा जायसवाल ने प्रथम, कैडेट हर्ष कुमार राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेजर पीके पांडेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने कंपनी गार्डेन स्थित पार्क की सफाई भी की। इस दौरान सूबेदार एनआर के, हवलदार तरसेम, हवलदार मोहन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें