फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए सरकार पर जन दबाव: डॉ. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार से जनअपेक्षाएं ज्यादा हैं। सरकार पर जनता की आकांक्षाओं का दबाव है। ईश्वरीय शक्ति का प्रभाव है। तीसरा भगवान राम के प्रति हमारा लगाव है।
विज्ञापन

रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार मंदिर निर्माण के लिए लॉलीपॉप जैसी कोई बात नहीं है। मंदिर निर्माण का समय आ गया है। विरोधियों को भी अब गुलगुले खाने का इंतजार करना चाहिए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मंदिर निर्माण की तारीख मांगने के बारे में डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान की नगरी में क्या होगा, ये इंसान नहीं बता सकता। मनुष्य तो करने वाला है और कराने वाला ऊपर वाला है।
पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान के अयोध्या में मुसलमानों के पलायन संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जितना हिंदू सुरक्षित है, मुसलमान भी उतने ही सुरक्षित हैं। भारत दुनिया का पहला देश है, जहां अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहे कॉरिडोर के कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें