मार्कंडेय महादेव के वार्षिक शृंगार पर उमड़े श्रद्धालु
चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के 78 वे वार्षिक शृंगार पर दर्शन-पूजन करने के लिए बुधवार को श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर यहां चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
मार्कंडेय महादेव के वार्षिकोत्सव पर पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, आदि कई जनपदों के हजारों शिव भक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कार्तिक मास की त्रयोदशी व वार्षिक शृंगार पर गंगा गोमती के पावन संगम पर स्नान कर बाबा को जलाभिषेक किया। इस अवसर पर गोस्वामी समाज ने मंदिर की साफ सफाई कर प्रांगण को फूल मालाओं व लाइटों से सजाया था। गंगा संगम तट तक झालर लगाए गए थे। रात 8 बजे भवानी शंकर यति महाराज महाआरती कर दर्शन पूजन किए। उन्होंने भक्तों को मार्कंडेय महादेव की कथा का अनुश्रवण कराया। देर रात तक सोमा घोष के सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोग लुप्त उठाते रहे। पूरा इलाका शिव मय बना रहा। कई प्रमुख लोगों ने भी यहां जलाभिषेक कर पुण्य के भागीदार बनते रहे।