फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में तीन दिन तक खेल उत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तीन दिनों तक (26 से 28 अक्तूबर तक ) वार्षिक खेल समारोह स्पर्धा 2018 की धूम देखने को मिलेगी। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के साथ ही देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, संस्थानों के छात्र-छात्रा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस बार उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन दीपा मलिक मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

आईआईटी परिसर में इन दिनों खेल उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले एक अक्तूबर को प्री इवेंट के रूप में रक्तदान, छह अक्तूबर को मिनी मैराथन, सात अक्तूबर को म्यूजिकल नाइट और 12 अक्तूबर को मशाल हस्तांतरण का आयोजन हो चुका है। अब उत्सव का मुख्य आयोजन 26 से 28 अक्तूबर तक होना है। पहले दिन 26 अक्तूबर को छात्र अधिष्ठाता, खेल परामर्शदाता, स्पर्धा के संयोजक, सहसंयोजक की मौजूदगी में वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच सभी टीमों की परेड के साथ ही कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। तीन दिन तक क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन सहित 21 प्रतियोगिताएं होंगी और अंतिम दिन भव्य समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, पुरस्कार, ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

0000000
तीन दिन का आयोजन
250 कॉलेज
3000 प्रतिभागी
21 खेलकूद की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें