फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर की पूजा के नाम पर हो रही ऑन लाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा के नाम पर लोगों से ठगी करने की जानकारी मंदिर प्रशासन को मिली है। इस जानकारी के मिलते ही मंदिर प्रशासन का आईटीसेल हरकत में आ गया और जांच शुरू कर दी। उधर, मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी कॉल सेंटर से इस तरह के कॉल आने के बाद कोई बुकिंग और पूजा पाठ के चक्कर में न पड़ें। खुद मंदिर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करें और किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल मंदिर के हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
विज्ञापन

वैसे तो पूजा के नाम पर ठगी के छोट छोटे मामले आते रहते हैं, लेकिन किसी कॉल सेंटर से लकी नंबर बताकर झांसे में लेने का मामला पहला है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के ही एक पुजारी के मोबाइल नंबर पर ही कॉल सेंटर से कॉल आ गया। इस कॉल में महिला ने लोगों को कॉल करके उनसे पूजा कराने और प्रसाद देने की बात कही। कॉल करने वाली युवती अपना नाम कामनेश शर्मा बताते हुए पुजारी से ही पूजा कराने की बात कह रही है। साथ ही कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आदि गुरू शंकराचार्य के नाम पर धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है। उसमें केंद्रीय सरकार की ओर से आपका नंबर चुना गया है। तीन लाख लोगों में से 11 लोगों को लक्की चुना गया है उसमें आप भी शामिल हैं। जब पुजारी ने महिला से ही उसके बारे में पूछा तो महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद पुजारी ने इसकी जानकारी मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दी। उधर, मंदिर प्रशासन ने इस फर्जी कॉल की जांच भी शुरू करा दी है। मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में पूजा कराने के नाम पर खुले फर्जी कॉल सेंटरों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें