फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे के हंगामे के बाद पास हुआ शोक प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक बार फिर नगर निगम के सदन की बैठक शोक प्रस्ताव के चलते स्थगित हो गई। सवा घंटे के हंगामे के बाद पहले सभी दलों ने अगली तिथि मंगलवार तय की। इसके बाद शोक प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। हालांकि इस दौरान पार्षदों ने शहर की समस्या को लेकर सदन में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक 11 बजे मैदागिन स्थित टाउनहाल में शुरू हुई। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही में भाजपा पार्षद राजेश यादव चल्लू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत करके सदन स्थगित करने की बात कही, जिस पर निर्दल पार्षद अजीत सिंह ने कहा कि 9 माह के बाद पहली बार सदन की बैठक है। इसमें कुल 30 पार्षदों ने विकास के 81 प्रश्न पूछे हैं। प्रस्ताव भी दिए गए हैं। ऐसे में बैठक स्थगित होने पर ये प्रश्न पूछे नहीं जा सकेंगे। इसके बाद सवा घंटे तक हंगामा हुआ। अंत 12.15 मिनट पर सर्व सम्मति से मंगलवार को 11 बजे से सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव पास हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस, महिला पुलिस और अधिकारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें