सवर्ण आयोग के गठन के लिए लड़ेगे लड़ाई
वाराणसी। सवर्ण चेतना सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और हाईर्कोअ के वकील दीपक मिश्रा ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग की। कहा कि इसके गठन के लिए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से लेकर उनके दिल्ली स्थित आवास तक यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि अबतक पिछड़ा आयोग, एससी उसटी आयोग बनाया गया है, उसी तरह सवर्णो की समस्या के लिए सवर्ण आयोग भी बनाया जाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री से इस मांग को पूरा कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मुख्य महासचिव धीरज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री का नारा है सबका साथ सबका विकास फिर सवर्णों के साथ अन्याय कर रहे हैं। कार्यक्रम में अभय शंकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, राहुल सिंह, रवि किशन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अहीर रेजिमेंट और श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय की हुई मांग
वाराणसी। भारतीरय यादव महासभा की बैठक सोमवार को पंचक्रोशी मार्ग स्थित एक लान में हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि इस समय देश में यादव समाज के बड़ी संख्या में युवा अपना योगदान दे रहे हैं। इसलिए अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की गई। वहीं भगवान कृष्ण के नाम पर एक श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय बनाने की मांग की गई। इस दौरान कई प्रदेशों तेलांगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गुजराज, दिल्ली से आए अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर किया गया। इस मौके पर अध्यक्षता शिवनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिल यादव, शिवनाथ यादव, डॉ. बनवारी सिंह, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।
सुबोध बने वीडीए के अधीक्षण अभियंता
वाराणसी। वीडीए में सोमवार को अधीक्षण अभियंता के पद पर सुबोध राय ने पद भार ग्रहण कर लिया। यह पद पिछले डेढ़ साल से खाली पड़ा हुआ था। सुबोध राय इससे पहले बरेली में पदस्थ थे।
मेयार सनेही को मिला साहित्य सम्मान
वाराणसी।साहित्यिक संस्था बज्मे-अदब की ओर से इस साल का स्व रामचन्द्र असीम साहित्य सम्मान शायर मेयार सनेही को दिया गया है। यह पुरस्कार स्व रामचन्द्र की पत्नि शांति देवी की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. राम सुधार सिंह, डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक पाठक, दानिश जमाल आदि लोग मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता जवाहर लाल ने की। संचालन अनिरूद्घ प्रसाद त्रिपाठी ने किया, धन्यवाद चिंतामणि ने किया।