फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में भाग लेने वालों का अनिष्ट नहीं होता: परमहंस स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। यज्ञ मे सभी देवी देवता विराजमान रहते हैं। यज्ञ में भाग लेने और आहुति देने वालों का अनिष्ट नहीं होता है। उक्त उद्गार गोंडा से पधारे कर्मयोगी बाबा परमहंस स्वामी ने सोमवार की देर शाम बाबा बसरही नाथ धाम में श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

11 कुंडीय एवं 11 दिवसीय महा विद्या स्तोत्रम् एवं रूद्र महायज्ञ की प्रस्तावना रखते हुए उसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। जिस पर उपस्थित लोगों ने सहमति व्यक्त किया। यह निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त को प्रात: 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दो अगस्त 2018 से 12 अगस्त 2018 तक सुबह सात बजे से हवन पूजन सायं 4 बजे से ज्ञान यज्ञ (प्रवचन) का कार्यक्रम चलेगा। 12 अगस्त को ही पूर्णाहुति के साथ-साथ प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन होगा। इस अवसर पर पन्ना लाल गुप्त, विनय बरनवाल, कृष्ण मणि तिवारी, सुशील तिवारी, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें