फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका खेल मैैदान और गेस्ट हाउस एसपीजी की निगरानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के मद्देनजर बुधवार को डीरेका परिसर स्थित खेल मैदान और गेस्ट हाउस को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया। बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका और राजातालाब में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा से जुड़े कई बिंदुओं पर एसपीजी ने जिला प्रशासन को खास ताकीद की है। यह भी कहा है कि सुरक्षा इंतजामों से आमजन को दिक्क्तें न होने पाएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था मेें तैनात होने वाली फोर्स गैर जनपदों से गुरुवार शाम तक शहर आ जाएगी। शुक्रवार को फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में ब्रीफ किया जाएगा और फिर इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से राजातालाब तक डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा। इसी दिन हेलीकाप्टरों की फाइनल ट्रायल लैंडिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही गुरुवार से रोजाना सुबह और शाम के समय डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के द्वारा हेलीपैड, गेस्ट हाउस और राजातालाब स्थित कार्यक्रम स्थलों की चेकिंग की जाएगी। वहीं, पीएम मोदी के दौरे को लेकर खुफिया इकाइयों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें