फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी मिली पटरी, कई ट्रेनों को परिचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मालवीय ब्रिज पर सोमवार की सुबह पटरी चटकी मिली। इसकी जानकारी तुरंत आला अधिकारियों को दी गई। आनन-फानन में नीलांचल एक्सप्रेस को मुगलसराय छोर पर पुल के पहले रोक दिया गया। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मालवीय पुल पर सुबह सात बजे रेलकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान अप लाइन की पटरी 7:12 बजे चटकी मिली। जानकारी अफसरों को दी गई। इसके बाद नीलांचल एक्सप्रेस को मुगलसराय छोर पर मालवीय पुल के पहले रोक दिया गया। तीन क्लैंप से जोड़कर नीलांचल काशी स्टेशन पर एक घंटे बाद 8:30 बजे लाई गई। 20 फीट पटरी बदलने के बाद 10 बजे अप लाइन चालू हुआ। इसके बाद रांची इंटरसिटी, सूरत-छपरा एक्सप्रेस, संभलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा अमृतसर मेल, विभूति एक्सप्रेस, गुजारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें