फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्लॉक में भी होगा समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तहसीलों और थानों के बाद अब ब्लॉकों पर भी समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक ब्लॉक के अधिकारी जनता की शिकायतें सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम ने सभी ब्लॉक स्तर के अफसरों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

गांवों में होने वाले विकास कार्यों, जमीन से जुड़े विवाद समेत अन्य विवादों का निपटारा ब्लॉक और थानों पर नहीं हो पाता, जिसके बाद आम नागरिक सीधे जिला मुख्यालय आकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं। शिकायतों के अधिक दबाव के चलते उसका बेहतर ढंग से निस्तारण नहीं हो पाता। जन शिकायतों के दबाव के मद्देनजर शासन ने अब ब्लॉक पर समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया अक्सर मामूली बात को लेकर आम जनता को बार-बार जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इससे उन्हें तमाम परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल होती है। ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए ब्लॉक स्तर पर समाधान दिवस आयोजित करने के लिए कहा। समाधान दिवस बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे होगा। बीडीओ इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस की निगरानी के लिए डीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शिकायत करने वाले लोगों को पर्ची भी दी जाएगी। इसकी एक प्रति अधिकारी स्वयं अपने पास रखेंगे। ब्लॉक स्तरीय समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी विभाग के एक कर्मचारी को नामित कर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें