फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलजुल कर मनाएं ईद तभी मिलेगा आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ईद भाईचारा और मेल-मिलाप का त्योहार है। ईद दिलों को जोड़ती है। सभी धर्म और मजहब के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे तभी पर्व की सार्थकता सिद्ध होगी। तीस दिन रोजा रखने के बाद त्योहार का असली आनंद तभी मिलेगा जब खुशहाली से बीतेगा। वह मर्यादपट्टी के कालीन भवन में शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोई कमी हो तो संभ्रांत लोग बताएंगे, जिस पर प्रशासन गंभीरता से काम करेगा। बैठक में लोगों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। कहा कि रोस्टर तय होने के बाद भी मनमाना कटौती की जा रही है। मोहल्लों में फॉगिंग कराने, मस्जिदों और ईदगाहों के पास प्रकाश व्यवस्था और क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की गई।
पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि भदोही अपनी सौहार्दपूर्ण संस्कारों के लिए जाना जाता है। भदोही के सभी लोग मिल कर पर्व मनाएं ताकि दूसरों के लिए मिसाल बनें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बैठक को एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, सीओ अभिषेक पांडेय, रामकरण, बीडीओ उषा पाल, एक्सईएन रामकुमार, विजय सोनकर, पीयूष बरनवाल, अशफाक अंसारी, इस्तीयक खां, दिलीप गुप्ता, नूरैन खां, शहाबुद्दीन खां, मुश्ताक़ अहमद, हाफिज तालिब, डॉ. रेयाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें