फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की जांच के लिए घर-घर जाएंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षय रोगी खोज अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें 18 से 28 जून तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दो सप्ताह या उससे अधिक दिनों तक खांसी आना टीबी का लक्षण है। पीड़ित ऐसे हालात में बलगम की जांच अवश्य कराए। शासन के निर्देश पर 18 से 28 जून तक टीबी रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिले में 19 हजार 500 घरों में भ्रमण कर एक लाख 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। डीएम ने कहा कि इसके लिए 54 टीमें बनाई गई हैं। 14 सुपरवाइजर, आठ एमओटीसी लगाए गए हैं। टीम में शामिल लोग सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक एएफबी की जांच करेंगे और दो बजे के बाद रिपोर्टिंग करेंगे। टीम हर घर के प्रत्येक सदस्य से मिलकर संभावित लक्षणों जैसे दो सप्ताह या उससे अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना, बलगम में खून आने की जानकारी लेंगे। इसके लिए जिले में 16 सेंटर बनाए गए हैं। डीएम ने कहा कि टीबी रोग छूने से नही फैलता है, हर व्यक्ति को अपने जीविकोपार्जन का अधिकार है। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें