फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 दुकानों का आवंटन रद्द कर कारोबारियों को लौटाएं रुपये0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद शनिवार को पहड़िया मंडी में सड़क, सीवर और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कारोबारियों ने चार साल पहले आवंटित 41 दुकानों के आवंटन का मुद्दा उठाया। कहा कि मंडी में गंदगी का अंबार लगा है। इससे कारोबार करना मुश्किल हो गया है। इस पर उन्होंने कहा कि इन दुकानों का आवंटन रद कर रुपये वापस किए जाए। साथ ही अधिकारियों को सफाई करवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना किस तरह से संचालित हो रही है यह जानने के लिए प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद पहड़िया मंडी पहुंचे और दुकान, आढ़त का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं को जाना। प्रमुख सचिव के मंडी में पहुंचने की सूचना पर मंडी कारोबारी ने उन्हें रोककर समस्याओं से अवगत कराया। कारोबारियों ने कहा कि चार साल पहले मंडी के कारोबारियों को 41 दुकानों का आवंटन किया गया था। जहां दुकानें आवंटित की गई है वहां पर गंदगी का अंबार लगा है। यहां बड़े वाहनों के जाने के लिए रास्ता नहीं है। जबकि दुकानों के आवंटन के समय कहा गया था कि जल्द ही रास्ता बनाकर कारोबारियों को दिया जाएगा। इससे कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सारे कारोबारी दुकान को छोड़ने के लिए तैयार है। उनका पैसा वापस किया जाए। कारोबारियों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रमुख सचिव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मंडी की सफाई होगी। नगर निगम नहीं करेगा तो किसी और को सफाई करने का ठेका दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गंदगी देख काफी नाराज हुए उन्होंने जल्द से जल्द साफ. सफाई कराने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। राष्ट्रीय कृषि बाजार किस तरह से संचालित हो रही है इसके बारे में भी उन्होंने जाना। प्रमुख सचिव के साथ मंडी सचिव पार्थ सारथी, मंडी के कारोबारी हीरालाल मौर्या, सूरज प्रसाद मौर्या, राहुल जायसवाल, रामजी पाल, सब्जी मंडी के कारोबारी मुमताज अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें