फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोयेपुर में तनाव बरकरार, चक्रमण करती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना के सोयेपुर गांव की राजभर बस्ती में मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी के दूसरे दिन बुधवार को माहौल सामान्य लेकिन स्थिति तनावपूर्ण दिखी। बस्ती के लोगों के बीच व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस का चक्रमण जारी रहा और पीएसी तैनात रही। मामले को लेकर दर्ज किए गए मुकदमों के नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी रही। इसके साथ ही, इंस्पेक्टर कैंट ने राजभर बस्ती के लोगों को ताकीद की है कि यदि किसी ने शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोयेपुर गांव की राजभर बस्ती के लोग मंगलवार की सुबह आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान जमकर हुई मारपीट के बाद 15 झोपडि़यों में आग लगा दी गई थी। मामले को लेकर कैंट थाने में 15 नामजद और अज्ञात के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने घायलावस्था में अस्पताल पहुंचे 18 लोगों में से आठ का चालान कर दिया था। मंगलवार को बस्ती के लोग रोजाना की भांति ही अपने कामकाज में व्यस्त थे लेकिन मंगलवार की घटना की जिक्र सभी की जुबान पर था। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। बस्ती के लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें