फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदी के भागने की कोशिश नाकाम0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला कारागार से सोमवार को पेशी पर आए बंदी दीपक शर्मा ने सिपाहियों को धक्का देकर कचहरी परिसर से भागने की कोशिश की। हालांकि मुस्तैद सिपाहियों ने बंदी दीपक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बंदी के खिलाफ कैंट थाने में सिपाही चंदन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में दुराचार के आरोप में निरुद्ध दीपक शर्मा को एडीजे नवम की अदालत में पेशी पर लाया गया था। अदालत में पेशी के बाद दीपक को लोवर लॉकअप की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह सिपाहियों का धक्का देकर तेजी से भाग निकला। सिपाहियों ने पीछा कर दीपक को पकड़ लिया और उसे लॉकअप में डाल दिया। दीपक की करतूत के कारण कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, वह पकड़ लिया गया तो सभी ने राहत की सांस ली और उसे लेकर जिला जेल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें