फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में जली विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के दुगुना गांव में शनिवार को विवाहिता पिंकी उर्फ प्रियंका यादव (26) पत्नी तूफानी यादव की रहस्यमय स्थित में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

धनतुलसी गांव निवासी भुइंधर यादव की पुत्री पिंकी की शादी तीन वर्ष पहले दुगुना गांव निवासी रामचरन यादव के पुत्र तूफानी यादव के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनसे दहेज की मांग की जाने लगी थी। मृतका के पिता भुइंधर और मां बेला देवी ने रो रो कर बताया कि वे अति गरीब हैं, उनके सात बेटियां और दो बेटे है। किसी तरह हम लोग गुजर बसर कर रहे है, इन परिस्थितियों में दहेज कहा से देते। आरोप लगाया कि शनिवार को उनकी बेटी को जला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ज्ञात हो कि मृतका का पति तूफानी मुंबई में रहता है और तीन दिन पूर्व ही गांव आया था। मृतका को आठ माह का एकां बेटा है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि युवती के मायके वालों की तहरीर पर पति और सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें