फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को पाक से धमकी मामले की तफ्तीश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम के फोन पर बीते मंगलवार की रात पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल के मामले की जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल ने शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है कि नंबर किसका है और कॉल कहां से आई थी। वहीं, गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले से संबंधित पत्र डीएम को भेजा तो एलआईयू, आईबी और एटीएस के अधिकारियोें ने उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली। तहरीर न मिलने के कारण देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। एसएसपी ने डीएम कार्यालय से आए पत्र के आधार पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार मार्च, 2016 में कोनिया मस्जिद में कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। दो पक्ष मस्जिद पर अपना-अपना हक जताते हैं। प्रशासन ने चार अप्रैल 2016 को मस्जिद में ताला बंद कर उसे कुर्क कर दिया था। आठ अप्रैल 2016 को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में यूनुस बनाम जैनुल आब्दीन का मुकदमा सुनवाई के लिए दाखिल किया गया। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई होनी थी। इससे पहले मंगलवार की रात एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम के मोबाइल पर 00923155061388 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक पक्ष के हक में फैसला सुनाने के लिए कहा। साथ ही, धमकाया कि यदि हमारे कहे अनुसार न हुआ तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। शुरुआती छानबीन में पता चला कि कॉल पाकिस्तान से आई थी।
इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी को मामले से संबंधित पत्र भेजा गया है। फिलहाल किसी पुलिस अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है। वहीं, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। डीएम कार्यालय से आए पत्रक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें