वाराणसी। गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अपना मरम्मत कार्य करा रहा है। इससे कई इलाकों में बिजली कटौती हुई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस योजना के तहत ही 400 केबी विद्युत उपकेंद्र डुबकियां (सारनाथ) में 132 केबी लाइन पर निर्माण कार्य किया गया। 132 केबी के विस्तार को नई लाइन से जोङ़ने के कार्य के लिए 15 मार्च सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता रामानंद ने बताया कि गर्मी को देेखतु हुए मरम्म्त कार्य बहुत ही जरूरी था। इस कटौती के चलते शहर के चौक, टाउनहाल, मैदागिन, काशी, मछोदरी ,कज्जाकपुरा, लेढूपुर कैंट उपकेंद्र से पोषित सिगरा, चौकाघाट, काशी विद्यापीठ, अर्दली बाजार, पन्नालाल पार्क दो समूह में दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं 132 केबी कैथी के ग्रामीण उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति दिन भर बाधित रही। इस बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानियां हुईं। लोग दिन में गमी के चलते बेहाल रहे, व्यवसाईक प्रतिष्ठानों का काम-काज भी ठप रहा।