फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झनझन की आवाज पर खूब चलाया बल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पैराओलंपिक खेलों में दिव्यांग खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। गेंदबाजों ने झनझन की आवाज करती बाल से जमीन से लगाकर बालिंग की तो उधर गेंद की आवाज पर बल्लेबाजों ने बल्ला चलाया। बाल जैसे ही बल्ले को छूकर दूर गई तो बल्लेबाज और रनर दौड़ पड़े। बीएचयू में तीन दिवसीय द्वितीय पैरालिम्पिक खेलों का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

एंफीथिएटर मैदान में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के बीच खेले गए मुकाबले में सामाजिक विज्ञान संकाय विजेता बना। सामाजिक विज्ञान संकाय ने 10 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कला संकाय की टीम 97 रन ही बना सकी। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ किया गया। कुलसचिव डा. नीरज त्रिपाठी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। दिव्यांग खिलाड़ी सुधांशु ने मशाल जलाकर औपचारिक उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 224 दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार से शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, टेबल-टेनिस, रस्साकसी व ट्राई साईकिल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, डा. एम आर पाठक आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्रो. एस. के. त्रिगुण, प्रो. बी. सी. कापड़ी व धन्यवाद ज्ञापन डा. खुर्शीद अहमद ने दिया।
विज्ञापन

गुर्टू और ब्रोचा बी छात्रावास रहे विजेता
वाराणसी। विश्वविद्यालय क्त्रस्ीड़ा परिषद की ओर से आयोजित द्वितीय प्रीमियर अन्तर छात्रावास क्त्रिस्केट प्रतियोगिता में गुर्टू छात्रावास ने ब्रोचा ए छात्रावास का हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में ब्रोचा बी छात्रावास ने रूईया छात्रावास को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में ब्रोचा ए छात्रावास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्टु छात्रावास की टीम ने 60 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ब्रोचा ए छात्रावास की टीम मात्र 58 रन ही बना सकी। गुर्टू छात्रावास की तरफ से सबसे अधिक 23 रन देवेन्द्र ने और ब्रोचा ए छात्रावास की और से सर्वाधिक 43 रन का योगदान धीरेन्द्र ने दिया।
दूसरे मैच में रूइया संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान छात्रावास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाये। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ब्रोचा बी छात्रावास की टीम ने 57 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ब्रोचा बी छात्रावास की ओर से आकाश ने 18 रन और रितेश ने14 रन का योगदान किया। मैच की कमेन्ट्री अखिलेश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें