फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम भूली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में बीते वर्ष नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम बनाया गया था। तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को ताकीद की थी कि जो बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर आए उसे पेट्रोल न दिया जाए। कड़ाई से लागू कराए गए इस नियम का असर कुछ दिन तो दिखा लेकिन एसएसपी के तबादले के साथ ही सब कुछ जस का तस हो गया। अब हाल यह है कि पुलिस साल भर में ही पुराने नियम को पूरी तरह भूल चुकी है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक और आमजन भी नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों में जान गवाने वाले सर्वाधिक लोग बगैर हेलमेट के बाइक सवार होते हैं। इसी को देखते हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू किया गया था। इसे लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि हम लोग पेट्रोल पंप पर बैनर-पोस्टर लगाकर आमजन को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करते हैं। आमजन की जिंदगी की सुरक्षा के लिए हम हर स्तर पर पुलिस के सहयोग को तैयार हैं। पुलिस हेलमेट लगाकर न चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करे तो शायद आमजन की आदतों में सुधार आए।
वहीं, इस संबंध में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम बहुत अच्छा है और जल्द ही इसे नए सिरे से लागू कराया जाएगा। इस महीने के आखिरी तक आधा दर्जन कैमरे खरीद लिए जाएंगे। छह कांस्टेबल को देकर रोजाना शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर भेजा जाएगा। इस दौरान जितने भी लोग बगैर हेलमेट के पेट्रोल भरवाते मिलेंगे उनके वाहन की फोटो खींच कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें