फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के भय से 3755 ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी के प्रश्नों ने खूब छकाया। पहली पाली में हुई अंग्रेजी की परीक्षा से 3755 छात्र-छात्राओं ने किनारा कर लिया जबकि दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया। वहीं, इंटरमीडिएट की संगीत वादन की परीक्षा हुई। इस पाली में दोनों कक्षाओं के 3758 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में 822 अनुपस्थित रहे। इस तरह चौथे दिन दोनों पालियों में कुल 4580 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को सुबह की पाली में 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 27016 परीक्षार्थियों में से 3755 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 23259 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में ही 12वीं की संगीत वादन के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 147 परीक्षार्थियों में से तीन ने परीक्षा छोड़ दी। 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में पाली में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक के सचल दस्ते ने इंद्रावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गिरधरपुर में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान दो छात्रों को नकल करते पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया। अब तक परीक्षा में 10 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं, दूसरी पाली में 12वीं गणित प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 7698 परिक्षार्थियों में से 822 ने परीक्षा छोड़ दी। 6873 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें