फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए वीसी के तबादले से बिल्डर्स लॉबी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अब तक विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे पुलकित खरे के तबादले से बिल्डर्स की लॉबी खुश है। खरे ने जिस तरह तमाम बिल्डर्स की मनमानी के खिलाफ अभियान चलाकर उनके अवैध प्रोजेक्ट्स बंद करा दिए थे, उसे लेकर एक खेमे में नाराजगी थी। इसके अलावा वरुणा के डूब क्षेत्र पर काबिज होटल मालिकों और अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उन्होंने जो मुहिम शुरू की थी, वह भी तमाम रसूखदारों को हजम नहीं हो रही थी। कुल मिलाकर पुलकित खरे ने अपनी सख्ती और तेवर से आने वाले उपाध्यक्ष के सामने एक बड़ी लकीर खींच दी है, बड़ी चुनौतियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अगले वीडीए उपाध्यक्ष के सामने बड़ी जिम्मेदारी यह होगी कि वे खरे के अभियानों को उसी तत्परता और ईमानदारी से जारी रखें। खरे उनके लिए जो चुनौतियां छोड़कर जा रहे हैं अगर अगले उपाध्यक्ष उसका मजबूती से सामना करने और बड़ी लकीर खींचने में कामयाब रहे तो ये माना जा सकता है कि खरे का हरदोई के डीएम पद पर तबादला एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। अन्यथा यह सीधा संदेश जनता के बीच जाएगा कि पुलकित खरे से नाराज चल रही बिल्डर्स और कुछ रसूखदारों की लॉबी शासन तक अपना दबाव बनाने में कामयाब हो गई। अगले वीडीए वीसी के कदम से शासन की मंशा भी जाहिर हो जाएगी क्योंकि वीडीए की ओर से बिल्डर्स और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शुरू किया गए अभियान को अभी अंजाम तक पहुंचाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें