राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत गणित एवं विज्ञान सहायक अध्यापकों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। समारोह में प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारकर स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण शिक्षक करते हैं। विज्ञान प्रशिक्षक रंजना उपाध्याय ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कक्षा संचालन की विधि की चर्चा की। अध्यक्षता नगर पालिका इंटर कालेज के प्रवक्ता तेरसराम ने की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार सिंह, डा. रमेश चन्द्र, बृजभूषण यादव, नागेन्द्र यादव, जय प्रकाश, रमेश यादव, आदर्श वर्मा, आस्था शुक्ल आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रकाश नारायण सिंह ने किया।