फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, अब कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम अब अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के साथ ही गलन बढ़ेगी और धूप भी हल्की खिलेगी। कम से कम तीन दिन तक वाराणसी सहित पूर्वांचल में कोहरे का असर रहेगा। इससे सड़क, हवाई और रेल यातायात के साथ जनजीवन प्रभावित होगा। पश्चिम हवाओं की चलते ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी हवाएं पांच से छह किमी की रफ्तार से चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में बढे़ेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इससे कोहरे के साथ ही गलन और ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। दिन में हल्की धूप खिलेगी और धुंध रहने की संभावना है। कम से कम तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें